Ranchi News: ROYAL CRAZY यह झारखंड में बनने वाला एक देसी शराब है. इस ब्रांड के पीछे किसी बड़े सफेदपोश आदमी का हाथ बताया जाता है. इसलिए अफसर इस ब्रांड के पीछे दीवाने हैं. वे भी इस ब्रांड के मार्केटिंग मैनेजर बने घूम रहे हैं.
देसी शराब ROYAL CRAZY पिछले दिनों बाजार में उतरा है. खुदरा दुकानदारों पर इस ब्रांड को बेचने के लिए भारी दवाब है. दुकानदार उलझन में हैं. इस ब्रांड का लेबल नियम के खिलाफ विभाग ने भी पास कर दिया है. राज्य में लागू नियम के तहत किसी भी ब्रांड के शराब के लेबल पर इस बात का लिखा होना जरूरी है कि इस शराब को किन-किन चीजों को मिलाकर बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें -
राज्य में बिकने वाली हर तरह की शराब की बोतल के लेबल पर यह लिखा हुआ है कि शराब बनाने में किन-किन चीजों का इस्तेमाल हुआ है. इस ब्योरे के बिना विभाग से लेबल पास नहीं होता है. लेकिन ROYAL CRAZY का लेबल इस ब्योरे के बिना ही विभाग से पास हो गया. ROYAL CRAZY देसी शराब की बोतल पर लगे लेबल पर यह लिखा है कि यह Matured Malt से बना एक बेहतरीन मिक्चर है. Matured Malt का इस्तेमाल सामान्य तौर पर स्कॉच (Scotch) बनाने में किया जाता है.

राज्य में बिकने वाली शराब की बोतल के लेबल पर लिखा इनग्रेडिएंट
देसी शराब बनाने में Grain ENA, DM Water और Flavour का इस्तेमाल किया जाता है. राज्य में बिकने वाले देसी शराब के ब्रांड के लेबल पर शराब बनाने में इन्हीं चीजों का इस्तेमाल किये जाने का उल्लेख है. लेकिन बोकारो के श्री ओम ट्रेडर्स द्वारा बनाये गये ROYAL CRAZY ब्रांड के देसी शराब के लेबल पर इन तत्वों का उल्लेख नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

