Search

 
 
 

Hazaribagh News: अनुकंपा समिति की बैठक में 10 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित सेवा मामलों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित सेवा मामलों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक के दौरान कर्मचारियों के संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति (MACP), स्थानांतरण, विभागीय कार्यवाही तथा जिला पंचायत शाखा से संबंधित सेवा संपुष्टि के मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और नियमानुसार आवश्यक निर्णय लिए गए.

Uploaded Image

अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए हजारीबाग जिला अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं विभागों से प्राप्त 10 प्रस्तावों पर समिति द्वारा विचार किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.

 

बैठक में जिला निबंधन कार्यालय के एक लिपिक एवं जिला स्थापना शाखा के एक चतुर्थवर्गीय कर्मी को तृतीय वित्तीय उन्नयन (MACP) प्रदान करने की स्वीकृति दी गई.

 

इसके अतिरिक्त जिला पंचायत शाखा से संबंधित मामलों में पंचायत सचिव संवर्ग के एक कर्मी की सेवा संपुष्टि, पांच कर्मियों के प्रथम वित्तीय उन्नयन (MACP) तथा 12 कर्मियों के द्वितीय वित्तीय उन्नयन (MACP) के मामलों पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिए गए.

 

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के आलोक में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि कर्मचारियों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही