Search

 
 
 

100 करोड़ मिड डे मील घोटाला: आरोपी संजय तिवारी की प्रोविजनल बेल सुप्रीम कोर्ट से दस दिन बढ़ी

 
Ranchi : मिड डे मील घोटाला के आरोपी संजय तिवारी की प्रोविजनल बेल दस दिनों के लिए बढ़ गई है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की अदालत ने उनकी एसएलपी पर सुनवाई की. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने संजय तिवारी को चार सप्ताह की प्रोविजनल बेल दी थी. जिसकी अवधि आज खत्म हो रही थी. बता दें कि मिड डे मील के करीब 100 करोड़ रुपये एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये गये थे. इसे लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ ले लिया. वर्ष 2021 में ED ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस टेकअप किया है. इस मामले में बैंक के अफसरों की भी संलिप्तता थी. बैंक के दो अफसरों को निलंबित कर दिया गया था. संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में अभियुक्त हैं. इसे भी पढ़ें - Jharkhand">https://lagatar.in/jharkhand-budget-2023-finance-minister-rameshwar-oraon-presented-a-budget-1-lakh-16-thousand-418-crores/">Jharkhand

Budget 2023 : वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया 1 लाख 16 हजार 418 करोड़ का बजट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही