Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

100 करोड़ मिड डे मील घोटाला : संजय तिवारी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, ED ने कोर्ट से लिया वारंट

Ranchi : मिड डे मील की करोड़ों रुपये की राशि के घोटाले के आरोपी संजय तिवारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. PMLA की विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को उसके खिलाफ वारंट जारी किया था. जिसके बाद अब ED ने कोर्ट से वारंट ले लिया है. वारंट मिलने के बाद अब एजेंसी संजय तिवारी की गिरफ्तार कर सकती है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय तिवारी को प्रोविजनल बेल दी थी. जिसकी अवधि खत्म हो गयी है. जमानत की अवधि खत्म होने के बाद भी संजय तिवारी ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं किया है. (पढ़ें, बॉलीवुड">https://lagatar.in/bollywood-film-editor-aseem-sinha-taught-the-tricks-of-editing-to-the-students-of-rus-mass-communication/">बॉलीवुड

फिल्म एडिटर असीम सिन्हा ने आरयू के मास कम्युनिकेशन में छात्रों को सिखाये एडिटिंग के गुर)

अवैध तरीके से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में स्थानांतरित किये गये थे 100 करोड़

गौरतलब है कि मिड डे मील के करीब 100 करोड़ एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये गये थे. इसको लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ ले ली. वर्ष 2021 में ईडी ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस को अपने अधीन ले लिया. संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में अभियुक्त हैं. इसे भी पढ़ें : IndiGo">https://lagatar.in/swedish-national-arrested-for-molesting-indigos-cabin-crew-released-on-bail/">IndiGo

की केबिन क्रू के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी स्वीडिश नागरिक गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही