Search

 
 
 

Ranchi News: हरमू में बन रहा 100 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल

Ranchi News: पूजा पंडाल में इस बार श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार पर विशेष डिस्प्ले लगाए जाएंगे. पंडाल के निर्माण में राजस्थान की हस्तकला से जुड़ी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है.
 
हरमू में बन रहा काल्पनिक पूजा पंडाल

Ranchi News: हरमू में पंच मंदिर दुर्गापूजा समिति इस बार राजस्थान के इमेजिनरी मंदिर की थीम पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण करा रही है. करीब 90 लाख रुपए की लागत से तैयार किए जा रहे है. पंडाल के निर्माण में पिछले एक महीने से 30 से 40 कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं. पंडाल की ऊंचाई करीब 100 फीट और चौड़ाई 70 फीट रखी जा रही है.

 

समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय, सचिव राजीव कुमार और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह है. इस बार श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार पर विशेष डिस्प्ले लगाए जाएंगे. पंडाल के निर्माण में राजस्थान की हस्तकला से जुड़ी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे पंडाल को राजस्थान की कला और स्थापत्य की झलक देने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार पूजा पंडाल का पट 14 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन 20 अक्टूबर को अरगोड़ा तालाब में किया जाएगा. समिति के उपकोषाध्यक्ष अजय कुमार साहू ने बताया कि पंच मंदिर दुर्गापूजा समिति हर साल अलग-अलग थीम पर पंडाल तैयार करती है.

 

2025 में मथुरा-वृंदावन के प्रेम मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल बनाया गया था. वहीं 2024 में कॉम्बिनेशन ऑफ कलर थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया था. समिति में करीब 40 से 50 सक्रिय सदस्य हैं, जो पूजा आयोजन और पंडाल निर्माण की तैयारियों में जुटे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही