Search

 
 
 

1000 करोड़ अवैध खनन मामला : साहिबगंज एसपी को ईडी भेजेगी समन

 
Ranchi : संताल में 1000 करोड़ रूपया के अवैध खनन मामले की प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) जांच कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी साहिबगंज एसपी से पूछताछ के लिए जल्द ही समन भेजेगी. गौरतलब हैं कि इस मामले में ईडी ने सोमवार को साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से करीब सात घंटे से अधिक पूछताछ की थी. पूछताछ के दौरान डीसी ने अवैध खनन के मामले एसपी, डीएसपी और डीएमओ को जवाबदेह बताया है. ईडी इस मामले में पहले ही डीएमओ विभूति कुमार से पूछताछ कर चुकी है और डीएसपी को समन जारी किया था. साहिबगंज में अवैध खनन के मामले में एसपी और दूसरे पुलिस अफसरों की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है. अब एसपी से पूछताछ तय मानी जा रही है. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/late-night-flirting-with-female-doctor-rims-angry-medical-students-created-ruckus/">रिम्स

की महिला चिकित्सक के साथ देर रात छेड़खानी, आक्रोशित मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा

डीसी ने कहा एसपी ही दे पायेंगे जवाब 

गंगा नदी के रास्ते नाव से अवैध तरीके से परिवहन के मामले में एसपी की भूमिका पर डीसी ने ईडी को कई जानकारियां दी है सूत्रों ने बताया कि ईडी ने डीसी से पूछा कि अवैध तरीके से परिचालन करता नाव पकड़ा गया था. इस अवैध खेल में दाहू यादव का नाम सामने आया था. लेकिन दाहू यादव को आरोपी नहीं बनाया गया. इसके जवाब में डीसी ने कहा कि इस मामले में साहिबगंज एसपी को कार्रवाई करनी चाहिए थी. एसपी ने कार्रवाई क्यों नहीं की, इसका जवाब एसपी ही दे पाएंगे. वहीं पुलिस अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए डीसी ने कहा कि अवैध खनन नहीं रोक पाने के कारण डीएसपी राजेंद्र दुबे को भी शोकॉज किया था. लेकिन साहिबगंज पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. इसे भी पढ़ें - मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-big-blow-to-rana-ayyub-from-sc-dismissed-petition/">मनी

लांड्रिंग मामला : SC से पत्रकार राणा अय्यूब को बड़ा झटका, खारिज की याचिका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही