Search

 
 
 

शिवरात्रि से पहले 1001 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Ranchi: महाशिवरात्रि से पूर्व रातु पावर हाउस स्थित शिव मंदिर से शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसमें 1001 महिलाओं ने हिस्सा लिए उपवास रखकर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हुई. सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा की अगुवाई की. मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह यात्रा भक्ति का माहौल देखने को मिला.
 

Ranchi: महाशिवरात्रि से पूर्व रातु पावर हाउस स्थित शिव मंदिर से शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसमें 1001 महिलाओं ने हिस्सा लिए उपवास रखकर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हुई. सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा की अगुवाई की. मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह यात्रा भक्ति का माहौल देखने को मिला. इस कलश यात्रा में छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिव-पार्वती के रूप में सजे बच्चों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.


पुजारी मुकेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यात्रा का शुभारंभ कराया. तासे और ढोल की गूंज और हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा.


शोभायात्रा शिव मंदिर से निकलकर काली मंदिर, काठीटांड़ चौक होते हुए बड़ा तालाब पहुंची, जहां महिलाओं ने कलश में जल भरा. इसके बाद श्रद्धालु शिवालय में मत्था टेकते हुए मड़ई और एतवार बाजार होते हुए पूजा स्थल पहुंचे. यहां श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया, फिर प्रसाद और शरबत का वितरण किया गया. इस मौके पर अमित चौबे, जितेंद्र शर्मा, मुकेश तिवारी, केशव तिवारी, संजय सिंह, सुनील शाहदेव और सतीश सिंह समेत अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही