Search

 
 
 

गुमला की इस सड़क पर खर्च होंगे 101 करोड़, 19.1 किमी सड़क होगी चौड़ी और मजबूत

Gumla : झारखंड सरकार ने गुमला जिले की एक अहम सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 101.77 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इस फैसले के बाद इलाके में सड़क संपर्क बेहतर होगा और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी.
 
गुमला जिला की खबरें

Gumla : झारखंड सरकार ने गुमला जिले की एक अहम सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 101.77 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इस फैसले के बाद इलाके में सड़क संपर्क बेहतर होगा और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी.


यह काम घाघरा से जोकारी होते हुए रन्हे, कुण्डो और रूकीघाटी (बिशुनपुर) तक 19.1 किलोमीटर लंबी सड़क पर किया जाएगा. यह सड़क पहले ग्रामीण कार्य विभाग के पास थी, जिसे अब पथ निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है. परियोजना में सड़क के साथ जरूरी पुलों का निर्माण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम भी किया जाएगा.


सरकार ने इस पूरी योजना के लिए 101 करोड़ 77 लाख 37 हजार 700 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इस राशि में सड़क निर्माण के साथ भू-अर्जन और पुनर्वास से जुड़े खर्च भी शामिल हैं.


परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 61.06 करोड़ रुपये खर्च कर 60 प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, वित्तीय वर्ष 2027-28 में करीब 40.71 करोड़ रुपये खर्च कर बाकी 40 प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा.


इस योजना की राशि गुमला कोषागार से जारी होगी. पथ प्रमंडल, गुमला के कार्यपालक अभियंता इसके निकासी और खर्च के लिए जिम्मेदार होंगे. वहीं, पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता हर महीने इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही