Search

 
 
 

हजारीबाग ओपन जेल में बंद हैं 106 आत्मसमर्पित नक्सली, मुख्यालय की मांग पर जेल प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट

झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के विभिन्न जेलों में बंद नक्सलियों की संख्या और उनकी गतिविधियों को लेकर रिपोर्ट तलब की गई थी. इसी क्रम में हजारीबाग ओपन जेल प्रशासन ने मुख्यालय को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है.
 

Hazaribagh: झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के विभिन्न जेलों में बंद नक्सलियों की संख्या और उनकी गतिविधियों को लेकर रिपोर्ट तलब की गई थी. इसी क्रम में हजारीबाग ओपन जेल प्रशासन ने मुख्यालय को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है.

 

 

हजारीबाग जेल अधीक्षक द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार हजारीबाग ओपन जेल में वर्तमान में कुल 106 आत्मसमर्पित नक्सली बंद हैं. इनमें से 6 सजायाफ्ता हैं, जबकि शेष आत्मसमर्पण के बाद विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं के तहत ओपन जेल में रह रहे हैं.

 

 

पुलिस मुख्यालय ने न केवल बंद नक्सलियों की संख्या बल्कि उनकी गतिविधियों, पुनर्वास की स्थिति और जेल के भीतर उनके आचरण से संबंधित जानकारी भी मांगी थी. इसके जवाब में जेल प्रशासन ने आवश्यक आंकड़े और विवरण मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया है.

 

 

सूत्रों के अनुसार राज्य स्तर पर नक्सली गतिविधियों की समीक्षा और आत्मसमर्पित उग्रवादियों के पुनर्वास कार्यक्रमों की निगरानी के उद्देश्य से यह जानकारी एकत्र की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही