Search

 
 
 

झारखंडः 108 एंबुलेंस सेवा ठप, हड़ताली कर्मचारियों का NHM कार्यालय के सामने प्रदर्शन

Ranchi News: कर्मचारियों ने खराब एंबुलेंस की मरम्मत के लिए निजी पैसे खर्च कराने और फर्जी केस आईडी बनाने के दबाव जैसे मामलों की भी जांच की मांग उठाई है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि पूर्व में अधिकारियों द्वारा मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
 
108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय में प्रदर्शन

Ranchi News: झारखंड के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है. इससे करीब 400 एंबुलेंस के पहिये ठहर गये हैं.

 

प्रदर्शन में शामिल एंबुलेंस संचालकों ने बताया कि अगस्त से अक्टूबर 2026 तक का वेतन अब तक बकाया है. इसके अलावा फरवरी 2025 से कथित रूप से की जा रही मनमानी वेतन कटौती की जांच और काटी गई राशि वापस करने की मांग की जा रही है.

इसे भी पढ़ें - 

 https://lagatar.in/high-court-seeks-response-from-cid-on-the-bail-plea-of-ceo-of-company-conducting-jssc-cgl-examination


कर्मचारियों ने खराब एंबुलेंस की मरम्मत के लिए निजी पैसे खर्च कराने और फर्जी केस आईडी बनाने के दबाव जैसे मामलों की भी जांच की मांग उठाई है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि पूर्व में अधिकारियों द्वारा मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही