Search

 
 
 

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का झारखंड में आज शाम से दिखने लगेगा असर, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Ranchi :   मौसम वैज्ञानिक की मानें तो आज से ही चक्रवाती तूफान ‘अकवान का असर झारखंड में देखने को मिलेगा. इस दौरान मध्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं 20 और 21 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और बोकारो के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
 
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’

Ranchi :   बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का झारखंड में भी आज शाम से आंशिक असर दिखने लगेगा. इस दौरान राज्य के मध्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस बात जानकारी रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी है. 

 

20 को तूफान कर सकता है लैंडफॉल

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. यह तूफान दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में केंद्रित है. 

 

मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के बीच नरसापुर से पुरी के आसपास टकरा सकता है. लैंडफॉल  के दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. 

 

22 के बाद मौसम होगा साफ

मौसम वैज्ञानिक की मानें तो आज से ही चक्रवाती तूफान ‘अकवान का असर झारखंड में देखने को मिलेगा. इस दौरान मध्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं 20 और 21 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और बोकारो के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

 

वहीं, 21 नवंबर को संथाल परगना और कोयलांचल के जिलों धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में भी कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. हालांकि 22 नवंबर से मौसम साफ होने के साथ ही लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है. 


किसानों को 20 से पहले धान काटने की सलाह

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे नुकसान से बचने के लिए 20 नवंबर से पहले अपनी तैयार धान की फसल की कटाई कर उसे सुरक्षित स्थान पर रख लें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही