Search

 
 
 

Ranchi News: मंत्री के आश्वासन पर 108 एंबुलेंस कर्मियों का आंदोलन 20 दिनों के लिए स्थगित

Ranchi News मंत्री के साथ बैठक में एंबुलेंस कर्मचारियों की लंबित मांगों और दूसरी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. सरकार की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया.
 
मंत्री से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित

Ranchi News: 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपना चरणबद्ध आंदोलन 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संघ ने यह फैसला लिया.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में एंबुलेंस कर्मचारियों की लंबित मांगों और दूसरी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. सरकार की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया.

 

झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने कहा कि उसे उम्मीद है कि 20 दिनों के अंदर सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ठोस कार्रवाई करेगी. अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 6 अक्टूबर 2026 से फिर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा.

 

संघ ने भारतीय मजदूर संघ और मीडिया का भी धन्यवाद किया. संघ ने कहा कि मीडिया के सहयोग से कर्मचारियों की समस्याएं सरकार तक पहुंचीं और उनकी आवाज को मंच मिला.

 

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश मंत्री सह प्रभारी रामाशंकर प्रसाद, रांची जिला मंत्री सुबोध कुमार यादव, एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष रविकांत देव, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुणाल बनर्जी समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही