- धनबाद में 5, फुसरो और रामगढ़ में बनेंगे 2-2 एसटीपी
- दामोदर में गिरने वाले सभी सीवर लाइन डायवर्ट कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ले जाए जाएंगे
- रामगढ़ के लिए जुडको ने पब्लिश किया टेंडर, फुसरो के लिए कंपनी का नाम जल्द होगा फाइनल
- धनबाद का डीपीआर कंप्लीट, भारत सरकार से भी मिला अप्रूवल
नगर के लिए 27.74 करोड़ की तीसरी किस्त रिलीज
रामगढ़ में 18 जगहों पर दामोदर में गिरता है गंदा पानी
रामगढ़ में दामोदर का बचाने के लिए 238 करोड़ की योजनाओं पर काम होगा. यहां 17 और 23 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे. रामगढ़ शहर में 18 जगहों पर घरों के सेप्टिक टैंक और नालों से निकलने वाले गंदे इसमें गिरते हैं. दामोदर के किनारे सीवर लाइन बिछाकर इन सभी जगहों से गंदे पानी को पाइप लाइन से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाया जाएगा. बुधवार को जुडको ने इसका टेंडर वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है.फुसरो के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया
वहीं फुसरो में 28 वार्डों के गंदे पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचाने की योजना है. 53 करोड़ खर्च कर दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नाला और डायवर्जन बनाने हैं. यहां भी 17 और 23 एमएलडी क्षमता के ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे. पहले फेज के लिए टेंडर हो चुका है. कंपनी के चयन की प्रक्रिया चल रही है. कंपनी के चयन के बाद जुडको उसे क्लीयरेंस के लिए एनएमसी दिल्ली भेजेगा. नाम फाइनल होने के बाद कंपनी को वर्क ऑर्डर दिया जाएगा.धनबाद का डीपीआर अप्रूव
धनबाद में यह प्रोजेक्ट करीब 800 करोड़ रुपए का है. यहां 5 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे. जिसकी कुल क्षमता 190 एमएडी होगी. लगभग 200 किमी अंडरग्राउंड पाइप भी बिछाया जाएगा. धनबाद नगर निगम निगम ने डीपीआर तैयार कर लिया है. जुडको के मुताबिक, भारत सरकार से डीपीआर को अप्रूवल मिल चुका है, जल्द ही इस पर काम शुरू होगा. इसे भी पढ़ें – होल्डिंग">https://lagatar.in/plea-against-holding-tax-hike-hc-seeks-rejoinder-on-governments-reply/">होल्डिंगटैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ याचिकाः हाईकोर्ट ने सरकार के जवाब पर रिज्वाइंडर मांगा [wpse_comments_template]