Search

 
 
 

बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां बेपटरी, कई यात्री घायल

 
Rajasthan : बांद्रा से जोधपुर आ रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस सोमवार को राजस्थान के पाली में डीरेल हो गयी है. इस ट्रेन की आठ बोगियां पटरी से उतर गयी. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 10 यात्री घायल ​हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर से राहत ट्रेन भेज दी गयी है.  इस हादसे के वक्त ट्रेन में सवार सभी यात्री गहरी नींद में थे. बोगी के बेपटरी होने से जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गयी. सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन में 150 स्काउट गाईड के छात्र भी सवार थे, जो पाली में जंबूरी में जा रहे थे. हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने और ट्रैक की जांच होने तक रूट को ब्लॉक कर दिया गया है. (पढ़ें, ये">https://lagatar.in/this-is-jharkhands-digital-panchayat-the-chiefs-thinking-and-initiative-changed-the-picture/">ये

है झारखंड की डिजिटल पंचायत, मुखिया की सोच और पहल ने बदली तस्वीर)

 उत्तर पश्चिम रेलवे ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

  • जोधपुर : 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646
  • पाली मारवाड़ : 02932250324
  • अन्य जानकारी के लिए यात्री और उनके परिवार 138 और 1072 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : 2004">https://lagatar.in/long-wait-after-2004-harmu-road-flyover-construction-raised-hope/">2004

के बाद लंबा इंतजार : हरमू रोड फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता हुआ साफ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही