Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगलुरु से रेस्क्यू की गई 11 लड़कियां शुक्रवार को पहुंचेंगी रांची

Ranchi: झारखंड की रहने वाली 11 नाबालिग लड़कियों को 10 जनवरी को बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया गया था. इन लड़कियों को फ्लाइट से शुक्रवार को दिन के 2.40 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया जाएगा. इसके बाद इन्हें चुटिया स्थित प्रेमाश्रय में रखा जाएगा. बता दें कि बीते 10 जनवरी को झारखंड की 11 लड़कियों को बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया गया था. इसके बाद इन लड़कियों को बेंगलुरु स्थित सरकारी गर्ल होम में रखा गया था. इसके बाद सीआईडी के डीजी ने इन सभी को वापस झारखंड लाने के लिए गृह, कारा, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर अनुरोध किया था. बाल अधिकार कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार के प्रयास के बाद इन सभी लड़कियों को झारखंड लाने का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/at-the-behest-of-the-cm-the-speaker-confused-the-matter-of-the-leader-of-the-opposition-babulal/">सीएम

के इशारे पर स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष का मामला उलझाया : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही