Search

 
 
 

तमिलनाडु से मुक्त हुए दुमका के 11 मजदूर लौटे, धनबाद स्टेशन पर स्वागत

 
Dhanbad/Dumka : तमिलनाडु में बंधक बनाए गए दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के 11 मजदूरों को श्रम विभाग की पहल पर मुक्त करा दिया गया. इसके बाद सभी मजदूर बुधवार की सुबह एलेप्पी ट्रेन से धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतरे. स्टेशन पर मजदूरों का स्वागत किया गया. इसके बाद सभी मजदूर दुमका के लिए रवाना हो गए. ज्ञात हो कि श्रम विभाग की पहल पर पुलिस व तमिलनाडु की स्थानीय एनजीओ के सहयोग से इन मजदूरों को मुक्त किराया गया. उल्लेखनीय है कि दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के अमड़ापहाड़ी निवासी 11 मजदूर काम की तलाश में कुछ दिन पहले तामिलनाडु गए थे. वहां उन्हें बंधक बना लिया गया था. रिहाई के बदले परिवार वालों से पैसों की मांग की जा रही थी. दो परिवारों ने 25 हजार रुपए भेज भी दिया. रविवार की शाम पीड़ित परिवार ने दुमका एसपी से सभी की सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी. इसके बाद पुलिस प्रशासन और श्रम विभाग के सहयोग से मजदूर को मुक्त करने की कवायद शुरू हुई थी। यह भी पढ़ें : सीतामढ़ी">https://lagatar.in/sitamarhi-woman-jumped-into-pond-with-3-children-due-to-domestic-dispute/">सीतामढ़ी

: घरेलू विवाद में महिला ने 3 बच्चों संग तालाब में लगाई छलांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही