Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहतास में पुल के पिलर के बीच फंसे 11 साल के बच्चे की मौत

Rohtas: बिहार के रोहतास जिले में फ्लाईओवर के पिलर के बीच फंसे 11 साल के रंजन की मौत हो गई है. उसे रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे को निकालने के लिए 24 घंटे से अधिक समय तक एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था. इसके लिए एप्रोच रोड का स्लैब बुलडोजर से तोड़ा गया और आखिरकार घंटों की कड़ी मशक्कत से बाद बच्चे को बाहर निकाल लिया गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार को 11 साल का बच्चा रंजन पुल के पिलर में फंस गया. परिजनों के मुताबिक बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त है. जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की. जिसके बाद एक महिला ने पुल के पास से रोते बच्चे की आवाज सुनी. और इसकी जानकारी आस पास के लोगों व परिजनों को दी गई. जिसके बाद परिजनों ने बच्चे को बाहन निकालने की कोशिश की.लेकिन वो उसे बाहर नहीं निकाल पाये. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी.जिसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम बच्चे को बाहर निकालने में लगी हुई है. साथ ही बच्चे तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की कोशश की जा रही है. वहीं रेस्क्यू टीम पुल को उपर से तोड़कर बच्चे को निकाने की कोशश कर रही.

घटनास्थल पर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा  

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही उपेंद्र कुशवाहा भी घटना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया. साथ ही परिजनों से भी बात की.   इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-drinking-water-problem-in-dharmapur-tribal-village-of-govindpur/">धनबाद:

गोविंदपुर के आदिवासी गांव धर्मापुर में पेयजल की समस्या विकराल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही