Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CORONA UPDATE: 1103 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 427 नए मरीज मिले, एक्टिव केस घटकर 7 हजार पर पहुंचा

Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड के लिए राहत भरी खबर है. राज्य में संक्रमित मरीजों से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 427 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के 10 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1103 है. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 7537 पर पहुंच गयी है. वहीं मौत का आंकड़ा 5021 पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/in-ulidih-jamshedpur-the-owner-of-a-jewelery-shop-was-shot-by-criminals-for-extortion/81494/">जमशेदपुर

के उलीडीह में रंगदारी के लिए ज्वेलरी शॉप के मालिक को अपराधियों ने मारी गोली

राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा घटकर एक हजार

राजधानी रांची के लोगों को कोरोना से गुरुवार को राहत मिली है. रांची में कोरोना के 48 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत इस बात की है कि नए संक्रमित मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं. रांची में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 172 है. वर्तमान में संक्रमित मरीजों के आंकड़े भी घटे हैं. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार के पार है. रांची में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1993 है. वहीं रांची में 02 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 43 नए मामले सामने आए है. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 837 पर पहुंच गया है. जबकि यहां 02 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 148 है.

इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/tpc-militant-asks-for-extortion-from-petrol-pump-operator-threatens-to-kill-by-showing-weapon-in-video-calling/81459/">TPC

उग्रवादी ने पेट्रोल पंप संचालक से मांगी रंगदारी, वीडियो कॉलिंग में हथियार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

झारखंड में इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 33, चतरा में 07, देवघर में 16, धनबाद में 46, दुमका में 02, पूर्वी सिंहभूम में 43, गढ़वा में 09, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 12, गुमला में 17, हजारीबाग में 29, जामताड़ा में 07, खूंटी में 10, कोडरमा में 19, लातेहार में 10, लोहरदगा में 08, पाकुड़ में 01, पलामू में 17, रामगढ़ में 13, रांची में 48, साहेबगंज में 13, सरायकेला में 22, सिमडेगा में 19, पश्चिमी सिंहभूम में 11 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

बोकारो में 01, धनबाद में 01, पूर्वी सिंहभूम में 02, हजारीबाग में 01, रामगढ़ 01, रांची में 02, सिमडेगा में 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही