Search

 
 
 

Ranchi News: विश्व रक्तदाता दिवस पर अलग-अलग शिविरों से 114 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, रांची के ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन JSACS के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशि प्रकाश सिंह ने किया.
 

Ranchi: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, रांची के ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन JSACS के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशि प्रकाश सिंह ने किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन रांची डॉ. प्रभात कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रंजू सिन्हा, आशीष रंजन सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

 


कार्यक्रम के दौरान शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल में संचालित विभिन्न गतिविधियों और वार्डों का भी निरीक्षण किया. विश्व रक्तदाता दिवस 2026 की थीम Give Blood, Give Hope: Together We Save Lives को केंद्र में रखते हुए लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए नई उम्मीद और जीवन का आधार है.

 


सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए सुरक्षित और पर्याप्त रक्त भंडार बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, सर्जरी, कैंसर उपचार, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान जीवनदायी साबित होता है. 

 


उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने कहा कि सुरक्षित और पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है. सामूहिक प्रयासों से रक्त की कमी के कारण होने वाली असमय मौतों को रोका जा सकता है. ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रंजू सिन्हा ने कहा कि रक्तदान किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे प्रभावी और पावन अवसर है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की.

 


सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर के अलावा खलारी स्थित CISF परिसर और डोरंडा के मिल्लत पंचायत क्षेत्र में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए. इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया. कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही लोगों से रक्तदान अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया. सदर अस्पताल ब्लड बैंक, खलारी स्थित CISF परिसर और डोरंडा के मिल्लत पंचायत क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविरों से अब तक कुल 114 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही