Search

 
 
 

सीयूजे में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी (शाखा रांची) के सहयोग से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया.
 

Ranchi: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी (शाखा रांची) के सहयोग से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया.

 

Uploaded Image

 

इस वर्ष योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग  को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिए गए संदेश को गंभीरतापूर्वक सुना और उसे आत्मसात करने का प्रण लिया.

 

इस अवसर पर योग संगम  कार्यक्रम के अंतर्गत छोटानागपुर +2 हाई स्कूल, पीएम मिडिल स्कूल (रातू), ग्रामीण उपकार संस्थान (झारखंड) के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सीयूजे परिसर में सामूहिक रूप से कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया. इस अभ्यास में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

 

कार्यक्रम में योग गुरुओं को विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया. साथ ही योग क्रीड़ा और योग क्विज में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि योग न केवल हमें निरोग बनाता है, बल्कि पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दस वर्ष पूर्व रखी गई इस अवधारणा के कारण आज संपूर्ण विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है. हमें विश्व कल्याण और स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए.

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव के. कोसल राव, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. रतन कुमार डे, वित्त अधिकारी पी. के. पंडा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बी. बी. मिश्रा, प्रो. विमल किशोर, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. रत्नेश विश्वकसेन, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. अनुराग लिंडा, डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य प्राध्यापक एवं अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन  एनएसएस संयोजक डॉ. हृषिकेश महतो द्वारा किया गया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही