Search

 
 
 

देवघर में 12 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, मोबाइल, एटीएम, लैपटॉप समेत एक बाइक बरामद

 

Deoghar:  साइबर अपराधियों के विरुद्ध देवघर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी के तहत साइबर थाना की पुलिस ने देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जिसमें करौं थाना क्षेत्र के नागादरी व जगाडीह, मारगोमुण्डा थाना के खिजुरियाटांड, पालाजोरी थाना के पथरघटिया व महुआडाबर और सारवां थाना क्षेत्र के ललुआडीह गांव से साइबर अपराधियों को गिरफ्तारी किया गया है. रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने बताया कि, इन साइबर अपराधियों के पास से 19 मोबाइल, 28 सिम कार्ड, 6 एटीएम, 2 पासबुक, 1 चेकबुक, 2 लैपटॉप और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में 19 वर्षीय विशाल मंडल, 38 वर्षीय बालदेव मंडल, 32 वर्षीय अख्तर अंसारी, 30 वर्षीय असरफ अंसारी, 40 वर्षीय बाबुमणि मंडल, 21 वर्षीय राहुल मंडल, 25 वर्षीय सज्जाद अंसारी, 20 वर्षीय आमिर अंसारी, 26 वर्षीय मोइनुद्दीन अंसारी, 21 वर्षीय जमशेद आलम, 22 वर्षीय सफीक अंसारी और 19 वर्षीय शमीम अंसारी का नाम शामिल है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Untitled-17.jpg"

alt="" class="wp-image-68659" width="1016" height="677"/>
गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल, एटीएम, लैपटॉप

साइबर अपराधी अपनाते हैं तरह-तरह के हथकंडे

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे. साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है. इसके अलावा केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है. इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल-पे का भी सहारा लिया जाता था. साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी.

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही