Search

 
 
 

Bihar News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 11 और 12 जुलाई 2026 को कुल 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है.
 
बिहार की खबरें

Dhanbad: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 11 और 12 जुलाई 2026 को कुल 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. इन विशेष ट्रेनों का संचालन विभिन्न प्रमुख मार्गों पर किया जाएगा ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक आसानी से पहुंच सकें.

इसे भी पढ़ें: 

11 जुलाई को चलेंगी दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 03201 पटना–छपरा परीक्षा स्पेशल
पटना से रात 9:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 3:00 बजे छपरा पहुंचेगी. यह ट्रेन पाटलिपुत्र और छपरा ग्रामीण होकर चलेगी.

गाड़ी संख्या 03202 पटना–भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल
पटना से रात 11:00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4:00 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी.यह ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन और सासाराम होकर चलेगी.


12 जुलाई को चलेंगी 10 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

12 जुलाई को बक्सर, पटना, राजगीर, गया, नवादा, किउल, झाझा, दानापुर और बख्तियारपुर समेत विभिन्न रूटों पर कुल 10 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों का संचालन परीक्षार्थियों की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

इनमें प्रमुख ट्रेनें 

03203 बक्सर–पटना

03204 बख्तियारपुर–राजगीर

03205 राजगीर–बख्तियारपुर

03206 किउल–गया

03207 नवादा–गया

03208 नवादा–झाझा

03209 बक्सर–दानापुर

03210 पटना–बक्सर

03211 गया–किउल

03212 झाझा–पटना


इन ट्रेनों का संचालन संबंधित मार्गों के प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव के साथ किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके.

 

पूर्व मध्य रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित एवं समय पर पहुंचने के लिए इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं. रेलवे ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही