Search

 
 
 

BREAKING: हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर

Jamshedpur : चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले में नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दोपहर करीब एक बजे वह खुद थाना पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
 
सरेंडर करता राहुल दुबे
  • आरोपी ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर

Jamshedpur : चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया. मामले में नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. दोपहर करीब एक बजे वह खुद थाना पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें...


पुलिस अब राहुल दुबे से यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय उसकी क्या भूमिका थी, वह घटनास्थल पर मौजूद था या नहीं और हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों से उसका क्या संबंध है. पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


राहुल दुबे के सरेंडर के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई और संभावित एनकाउंटर के डर से उसने आत्मसमर्पण किया है. हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही आरोपी की भूमिका और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी साझा की जाएगी.


इस बीच, राहुल दुबे के बिष्टुपुर थाना पहुंचकर सरेंडर करने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में वह थाना परिसर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


गौरतलब है कि हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच पहले से ही कई पहलुओं पर चल रही है. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और साक्ष्य जुटाने में भी लगी हुई है. राहुल दुबे के सरेंडर के बाद जांच को नई दिशा मिलने और मामले में आगे की कार्रवाई तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही