Search

 
 
 

Chatra News : छुट्टी पर घर आए CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम की

जिले के सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो घाटी में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिराजपुर गांव निवासी लक्ष्मण कुमार यादव (28 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और करीब एक सप्ताह पहले एक माह की छुट्टी पर अपने घर आए थे.
 
चतरा जिले की खबरें
  • तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
  • एक सप्ताह पहले ही एक माह की छुट्टी पर घर आए थे लक्ष्मण यादव

Chatra : जिले के सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो घाटी में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिराजपुर गांव निवासी लक्ष्मण कुमार यादव (28 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और करीब एक सप्ताह पहले एक माह की छुट्टी पर अपने घर आए थे.

 

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण कुमार यादव बाइक से सिमरिया की ओर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर लौट रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले सिमरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग और बाद में रांची के रिम्स रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

 

हादसे से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने बिराजपुर के पास शव रखकर चतरा-सिमरिया मार्ग को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और कोयला ढोने वाले वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की.

 

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है. सिमरिया सीओ गौरव कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही