Shambhu Kumar
Chaibasa News: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), चाईबासा परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया. जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित इस मेले में 3325 रिक्तियों के लिए करीब 900 युवक-युवतियों ने भाग लिया. विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के बाद 125 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 255 से अधिक अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया.
इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है. युवाओं को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें:
वहीं उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए कौशल प्रशिक्षण और निजी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं
मेले में भारती एक्सा, भारतीय जीवन बीमा निगम, विजन इंडिया सर्विसेज, त्रिवेणी अर्थ मूवर्स, युवा शक्ति फाउंडेशन सहित विभिन्न कंपनियों ने हिस्सा लिया. कंपनियों ने टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड, टेली कॉलर सहित कई पदों के लिए साक्षात्कार लिया. कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से आठ चयनित अभ्यर्थियों को अतिथियों ने ऑफर लेटर प्रदान किया. इस मौके पर विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी,जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

