Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हॉकी झारखंड की 12वीं वार्षिक आम सभा, उपलब्धियों से भरा साल

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में हॉकी झारखंड की 12वीं वार्षिक आम सभा हुई. बैठक की अध्यक्षता हॉकी झारखंड के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में हॉकी झारखंड की 12वीं वार्षिक आम सभा हुई. बैठक की अध्यक्षता हॉकी झारखंड के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने की.

 

सभा में झारखंड के सभी जिलों के अध्यक्ष और सचिव मौजूद थे. खास बात ये रही कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, विनोद तोमर और मेहरवान सिंह भी बैठक में शामिल हुए.

 

इस साल की बड़ी उपलब्धियां

  • भोलानाथ सिंह ने कहा कि यह साल झारखंड हॉकी के लिए ऐतिहासिक रहा.
  • पहली बार महिला हॉकी टीम ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर – तीनों कैटेगरी में नेशनल गोल्ड जीता.
  • लड़कों की सब जूनियर टीम ने रजत पदक लाया.
  • 8 झारखंड की खिलाड़ी सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम कैंप में शामिल हुईं, जिनमें से 4 खिलाड़ी एशिया कप टीम में भी खेल रही हैं.
  • देश की कप्तान भी झारखंड से है.
  • झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड मिला.
  • रांची में HIL के मैच हुए और कई नेशनल टूर्नामेंट्स भी आयोजित हुए.


अगले साल की योजनाएं

महिला जूनियर प्रतियोगिता खूंटी में और सब जूनियर सिमडेगा में होगी.
पुरुष जूनियर और सब जूनियर का आयोजन टाटा में होगा.


सम्मान और पुरस्कार

सुधीर गोला को इस साल का बेस्ट कोच अवॉर्ड मिला.
बेस्ट डिस्ट्रिक्ट यूनिट का सम्मान नवल टाटा हॉकी अकादमी को दिया गया.
हॉकी को बढ़ावा देने के लिए जिन जिलों में खिलाड़ियों की संख्या कम है (जैसे जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और देवघर) वहां हॉकी स्टिक और बॉल बांटे गए.

 

सभा में अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के साथ महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा, और कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही