Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

12वीं का रिजल्ट : डीपीएस बोकारो की साक्षी साइंस में तो श्रीकृति कॉर्मर्स में स्कूल टॉपर

19 छात्रों को 95%, 139 को 90%, 340 को 80% से ज्यादा अंक

Bokaro : सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. साइंस की छात्रा साक्षी प्रिया 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी हैं. वहीं, 97 प्रतिशत अंक के साथ तमन्ना रे ने दूसरा, जबकि 95.8 फीसदी अंक के साथ रितिका साहा व सायन कर्माकर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है. कॉमर्स में श्रीकृति केडिया 96.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी हैं. इस बार 12वीं की परीक्षा में विद्यालय के कुल 441 विद्यार्थी शामिल हुए थे और सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. 19 विद्यार्थियों को 95 प्रतिशत व इससे अधिक तथा 139 को 90 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक मिले हैं. वहीं, 340 बच्चों को 80 प्रतिशत तथा 407 को 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक मिले हैं.

साइंस में टॉप टेन : 

साइंस में स्कूल के टॉप टेन विद्यार्थियों में साक्षी प्रिया (97.6%), तमन्ना रे (97%), रितिका साहा व सायन कर्माकर (95.8%), आयुष कुमार पांडे, संकल्प सिंह, सौम्यदीप मंडल व लीजा सिंह (95.4%), भूमि श्रीवास्तव, हर्ष अचरा व रुचि प्रिया (95.2%), प्राची चटर्जी, आयुष्मान दत्ता व सुष्मित कुमार सिंह (95%), दिव्यांशु जायसवाल, अभिषेक कुमार सिंह, रयान सिंह, पौलम कुंडू, अभिनव राज, कामरीन फातिमा, अनमोली सिंह, इप्सा व ईशान आलोक (94.8%), मोहित कुमार, हर्षवर्द्धन, प्रियांशु कुमार सिंह व यश्वी सिंह (94.6%), अक्षिता पाठक (94.2%), श्रेया सुमन व अनीशा प्रिया (94%) शामिल हैं.

कॉमर्स में टॉप फाइव 

कॉमर्स संकाय के सर्वश्रेष्ठ पांच विद्यार्थियों में श्रीकृति केडिया (96.4%), आकाश चन्द्र डे (95.6%), आस्था सिंह, सुहानी मान्या व श्रुति सिंह (95.2%), अनन्या सिन्हा (94.8%) व आनंद खेतान (94.6%) शामिल हैं. विद्यालय के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर करियर और उज्जवल भविष्य के के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने मिठाई खिलाकर बच्चों को बधाई दी . यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-truck-loaded-with-cattle-overturns-2-news-including-death-of-a-businessman-and-8-animals/">गिरिडीह

: मवेशी लदा ट्रक पलटा, एक व्यापारी व 8 पशुओं की मौत समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही