Ranchi News: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 7 अक्टूबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के कुल 13 पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और नवीन पदस्थापन किया गया है.
जारी अधिसूचना के अनुसार मेनका को पंचायती राज (ग्रामीण विकास) में संयुक्त निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है. हरिवंश पंडित को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें:
वहीं दिनेश कुमार रंजन को पर्यटन विभाग और मनीष कुमार को परिवहन विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा महेंद्र कुमार को पिछड़ा वर्ग आयोग का सीईओ और मो. मुमताज अंसारी को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.
पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे सात अधिकारियों को भी विभिन्न विभागों में नई तैनाती दी गई है. इनमें आलोक कुमार को राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का सीईओ तथा संजीव कुमार लाल को राज्य सूचना आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है. अजय कुमार तिर्की को कार्मिक विभाग में उप सचिव बनाया गया है.
वहीं धीरज प्रकाश, मनीषा वत्स, बिपिन कुमार दुबे और विनय प्रकाश तिग्गा को अलग-अलग विभागों में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

