Search

 
 
 

Garhwa News: गढ़वा में 8 थाना प्रभारी समेत 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Garhwa News: एसआई विष्णुकांत को रंका थाना का प्रभारी बनाया गया है. वहीं एसआई अविनाश राज को नगरऊंटारी, अरूण कुमार रवानी को भवनाथपुर, चेतन कुमार सिंह को केतार, ऋषिकेश कुमार को कांडी, दीपक कुमार मौर्य को विशुनपुरा और राहुल सिंह को बरडीहा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
 
पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर

Garhwa News: जिले की पुलिस व्यवस्था में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. एसपी आशुतोष शेखर ने आठ थाना प्रभारी समेत कुल 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. तबादले से संबंधित आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

जारी सूची के अनुसार एसआई विष्णुकांत को रंका थाना का प्रभारी बनाया गया है. वहीं एसआई अविनाश राज को नगरऊंटारी, अरूण कुमार रवानी को भवनाथपुर, चेतन कुमार सिंह को केतार, ऋषिकेश कुमार को कांडी, दीपक कुमार मौर्य को विशुनपुरा और राहुल सिंह को बरडीहा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. एसआई परवेज आलम को हरिहरपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है.

 

इसके अलावा एसआई उपेन्द्र कुमार, असफाक आलम, मो. नसीम अंसारी और बिकु रजक को पुलिस केंद्र भेजा गया है. एसआई रजनी रंजन को गढ़वा थाना में पदस्थापित किया गया है. सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को नए स्थान पर योगदान के बाद इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही