Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस माह कोयले की 132 और लिग्नाइट की नौ खदानों की नीलामी की जायेगी

NewDelhi : कोयला खदानों की इस महीने होने वाली नीलामी के छठे चरण में ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में 132 कोयला खदानों की नीलामी की जायेगी. एमएसटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुरिंदर कुमार गुप्ता ने यह जानकारी दी. बता दें कि एमएसटीसी, इस्पात मंत्रालय के तहत विभिन्न सामग्रियों और खनिजों तथा खदानों की ई-नीलामी करता है. गुप्ता ने भाषा के साथ बातचीत में कहा कि यह कोयला खदानों की नीलामी का छठा चरण होगा. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/new-definition-of-rahul-gandhi-kauravas-of-21st-century-wear-khaki-half-pants-carry-lathis-in-hand/">राहुल

गांधी की नयी परिभाषा, 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पेंट पहनते हैं, हाथ में लाठी लिये होते हैं…

कुल 141 खदानों की नीलामी की जायेगी

छठे चरण के तहत कोयले की 132 और लिग्नाइट की नौ खदानों समेत कुल 141 खदानों की नीलामी की जायेगी. उन्होंने साफ किया कि एमएसटीसी केवल कोयला खदानों की सूची और कोयला मंत्रालय द्वारा प्रदान की गयी संबंधित अधिसूचनाओं के अनुसार ही नीलामी आयोजित करती है. इसके साथ ही उन्होंने बोलीदाताओं को बोली से संबंधित सभी अधिसूचनाओं को पढ़ने का सुझाव भी दिया. इसे भी पढ़ें :  सेना">https://lagatar.in/jnus-shehla-rashid-to-be-prosecuted-for-objectionable-tweet-against-indian-army-lg-approves/">सेना

के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर JNU की पूर्व छात्र नेता शहला राशिद पर चलेगा मुकदमा, LG ने दी मंजूरी

एमएसटीसी कोयला मंत्रालय की किसी भी नीति-निर्माण प्रक्रिया में शामिल नहीं है

श्री गुप्ता ने कहा, एमएसटीसी कोयला मंत्रालय की किसी भी नीति-निर्माण प्रक्रिया में शामिल नहीं है. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के 27 फरवरी 2020 के आदेश को नीलामी पोर्टल पर डाल दिया गया है. सभी बोलीदाताओं को एनजीटी के आदेश सहित पोर्टल पर अपलोड की गयी सभी अधिसूचनाओं की जांच करने का सुझाव दिया जाता है. सुरिंदर कुमार गुप्ता ने कहा कि छठे चरण की नीलामी में 133 कोयला खदानें हैं. पांचवें चरण में बिक नहीं पायी आठ खदानों को भी छठे चरण की नीलामी में शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें :  पंजाब">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-in-punjab-today-rahul-gandhi-will-visit-amritsars-golden-temple/">पंजाब

में भारत जोड़ो यात्रा : आज अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने जायेंगे राहुल गांधी

141 खदानों में से 68 आंशिक रूप से उत्खनित हैं

इस चरण में नीलाम की जाने वाली खदानें ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मौजूद हैं. इस चरण में नीलामी की जाने वाली कुल 141 खदानों में से 68 आंशिक रूप से उत्खनित हैं जबकि बाकी खदानें उत्खनित हैं. पांचवें चरण में कुल 109 खदानों की नीलामी की गयी थी जिनमें से केवल आठ ही बिक पायी थीं. केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पिछले माह कहा था कि नीलामी के चौथे दौर में जिन 99 कोयला खदानों को शामिल किया गया था, उनमें से सिर्फ आठ ब्लॉकों की ही सफलतापूर्वक नीलामी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही