Hazaribagh : हजारीबाग के 143 नवचयनित स्नातक प्रशिक्षित अभ्यर्थियों में 132 को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 मई को रांची में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए बहाल होनेवाले इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे. इसकी तैयारी के लिए हजारीबाग के डीईओ उपेंद्र नारायण ने 18 मई की पूर्वाह्न 11 बजे से इन सभी नवचयनित अभ्यर्थियों की बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बुलाई. वहां शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई. बैठक में शिक्षकों को एडमिट कार्ड के प्रारूप को भरने समेत कई तरह की जानकारी दी, ताकि उन्हें रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में नियुक्ति पत्र लेने में कोई परेशानी नहीं हो. डीईओ ने बताया कि 11 अभ्यर्थियों में सरकार स्तर से कुछ मार्गदर्शन मांगा गया है. उसके बाद उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया की जाएगी. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/the-additional-collector-does-not-obey-even-the-orders-of-the-dc-know-the-whole-matter/">डीसी
के आदेश को भी नहीं मानते अपर समाहर्ता ! जानिये पूरा मामला [wpse_comments_template]
के आदेश को भी नहीं मानते अपर समाहर्ता ! जानिये पूरा मामला [wpse_comments_template]
Leave a Comment