Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 510 प्लस टू स्कूलों में 1373 सेकेंडरी टीचर की होगी नियुक्ति, 18 जून से कर सकेंगे आवेदन

झारखंड सरकार ने राज्य के 510 प्लस टू स्कूलों में माध्यमिक आचार्य (सेकेंडरी टीचर) की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत प्लस टू स्कूलों में माध्यमिक आचार्य (सेकेंडरी टीचर) के कुल 1373 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जून से शुरू होगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के 510 प्लस टू स्कूलों में माध्यमिक आचार्य (सेकेंडरी टीचर) की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत प्लस टू स्कूलों में माध्यमिक आचार्य (सेकेंडरी टीचर) के कुल 1373 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जून से शुरू होगी. आवेदन देने की अंतिम तिथि 17 जुलाई निर्धारित की गयी है. वहीं 19 जुलाई तक परीक्षा शुल्क का भुगतान और फोटो व  हस्ताक्षर अपलोड किया जा सकेगा. 

योग्यता और चयन प्रक्रिया :

शैक्षणिक योग्यता :  संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और बी.एड. अनिवार्य. 

चयन परीक्षा : 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 30% प्रश्न सामान्य ज्ञान, 40% प्रश्न विषय-वस्तु आधारित और 30% प्रश्न शिक्षण कौशल पर आधारित होंगे.

आयु सीमा  :

सामान्य वर्ग : 40 वर्ष

पिछड़ा वर्ग :  42 वर्ष

अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) :  45 वर्ष

महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क : 

सामान्य वर्ग : 100

SC/ST :  50

40% या उससे अधिक दिव्यांग : नि:शुल्क 

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा बल

बता दें कि नियुक्ति प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी, जिससे राज्य के प्लस टू स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में बाधा आ रही थी। नई नियुक्तियों से शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही