Search

 
 
 

दीपिका पादुकोण का पिता के बर्थडे पर बड़ा एलान, देशभर में खोलेंगी बैंडमिंटन स्कूल

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीते दिन अपने पिता प्रकाश पादुकोण के 70वें जन्मदिन के खास मौके पर 'पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन (PBS)' के शुभारंभ की घोषणा की.हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.
 

Lagatar desk :  एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीते दिन अपने पिता प्रकाश पादुकोण के 70वें जन्मदिन के खास मौके पर 'पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन (PBS)' के शुभारंभ की घोषणा की.हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.

 

 

दीपिका ने हाल ही में अपने पिता और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है.साथ इसके कैप्शन में लिखा- और नोट लिखा - बैडमिंटन खेलते हुए बड़े होने के नाते, मैंने खुद अनुभव किया है कि यह खेल किसी के जीवन को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कितना आकार दे सकता है. पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन (PSB) के माध्यम से हम सभी क्षेत्रों के लोगों तक इस खेल का आनंद और अनुशासन पहुंचाने की उम्मीद करते हैं. हमारा उद्देश्य एक ऐसी पीढ़ी का निर्माण करना है जो स्वस्थ हो और खेल से प्रेरित जीवन जिए.

 

 


उन्होंने आगे लिखा पापा जो लोग आपको अच्छी तरह से जानते हैं वे इस खेल के लिए आपके जुनून को जानते हैं.70 साल की उम्र में भी आपका बैडमिंटन को लेकर प्यार जग जाहिर है. हम आपके जुनून को हकीकत बनाने के लिए कुछ शुरू कर रहे हैं बैडमिंटन फॉर ऑल, 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा.

 

 

इन जगहों पर खोले जाएंगे सेंटर : दीपिका पादुकोण ने पोस्ट में एक प्रेस रिलीज जारी की है. इसके मुताबिक वह अपने पिता के 70वें जन्मदिन पर पूरे देश में 'पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन' खोलेंगी. ये सेंटर बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, जयपुर, पुणे, नासिक, मैसूर, पानीपत, देहरादून, उदयपुर, कोयम्बटूर और सूरत में खोले जाएंगे

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही