Search

बीएसएफ कैंप मेरू में 139 नव आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ

संदेश में महानिरीक्षक ने पढ़ाया कर्तव्य निर्वहन का पाठ Hazaribagh : सीमा सुरक्षा बल मेरू स्थित रानी झांसी परेड ग्राउंड में शनिवार को पारण परेड का आयोजन किया गया. इस मौके पर 139 नव आरक्षकों को संविधान की रक्षा, राष्ट्र की एकता, अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ दिलाई गई. हजारीबाग में अंतरराष्ट्रीय मानक के प्रशिक्षण स्थल बीएसएफ मेरु में पिछले 44 सप्ताह से प्रशिक्षण ले रहे 139 नव आरक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा होने के बाद देश सेवा की शपथ ली. भव्य पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बीएसएफ के बैंड की धुन ने पूरे माहौल को देशभक्ति से लबरेज कर दिया. भारत माता के जयकारे के साथ नव आरक्षकों ने देश की एकता और अखंडता के लिए तिरंगे झंडे के नीचे शपथ ली. देश हमें सब कुछ देता है हम भी तो कुछ देना सीखें, कुछ इसी भाव के साथ 44 सप्ताह के कठिन परिश्रम, लगन और साधना के साथ बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर दीक्षांत परेड में सभी शामिल हुए. कदम से कदम मिलाकर परेड में हिस्सा लिए जवानों ने सभी के दिलों को जीत लिया. दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महानिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा ने सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया. इस अवसर पर हजारीबाग एवं आसपास के कई लोग भी उपस्थित हुए और परेड का लुफ्त उठाया. इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-hazaribaghs-daughter-tavishi-shines-in-lakme-fashion-week/">गौरव

के पल : लैक्मे फैशन वीक में हजारीबाग की बेटी तविशी ने बिखेरा जलवा
मुख्य अतिथि महानिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा ने अपने संबोधन में नव आरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत परेड के बाद औपचारिक तौर पर सीमा सुरक्षा बल जो भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति है, उसके सदस्य बन गए हैं. बल में कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रथम कदम रखने जा रहे हैं. उन्होंने नव आरक्षकों के माता-पिता एवं परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि आपने सपूतों को सीमा सुरक्षा बल में भेजकर देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. आपके इस योगदान को देश कभी भूला नहीं सकता है. वहीं प्रशिक्षण पा चुके नव आरक्षकों ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खुशी का पल है कि हम अब देश सेवा के लिए तैयार हो चुके हैं. 44 सप्ताह के कठिन तपस्या के बाद हमलोगों ने प्रशिक्षण पाया है. हर एक भारतीय की यह जिम्मेवारी होनी चाहिए कि वह देश सेवा करे. हम सीमा सुरक्षा करने जा रहे हैं, ऐसे में हम काफी उत्साहित हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/navarashak_532-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/parad-11_173-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> इसे भी पढ़ें : आंदोलन">https://lagatar.in/movement-or-business-cheat-people-fill-your-house/">आंदोलन

या धंधा : लोगों को ठगो, अपना घर भरो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp