Search

 
 
 

70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड के 1,391 खिलाड़ियों ने पेश की दावेदारी

Ranchi : खेलगांव स्थित विभिन्न स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026–27 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के तीसरे दिन बैडमिंटन, वॉलीबाल और जूडो के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
 

Ranchi : खेलगांव स्थित विभिन्न स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026–27 के लिए आयोजित राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के तीसरे दिन बैडमिंटन, वॉलीबाल और जूडो के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

रांची की खबरों क लिए यहां क्लिक करें

 

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया में शुक्रवार को तीनों खेलों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में कुल 1,391 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने की दावेदारी पेश की.

 

इनमें वॉलीबाल के 923, जूडो के 370 और बैडमिंटन के 98 खिलाड़ी शामिल रहे. खिलाड़ियों का चयन उनकी तकनीकी दक्षता, फिटनेस, खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना के आधार पर किया जा रहा है.

 

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का व्यापक और प्रतिस्पर्धी मंच बन रही है. खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा है.

 

उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर योग्य खिलाड़ियों को निष्पक्ष अवसर मिले, ताकि वे राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम रोशन कर सकें.

 

पिछले तीन दिनों में करीब पांच हजार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया के विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया है. चयन प्रक्रिया का अगला चरण 18 अगस्त से शुरू होगा. इसमें तीरंदाजी, शूटिंग, ताइक्वांडो, कबड्डी और एथलेटिक्स के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही