Search

 
 
 

13वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : फाइनल में मध्यप्रदेश ने झारखंड को 1-0 से हराया

 
Ranchi :  13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 27 जून से 7 जुलाई तक राऊलकेला में हो रहा है. शुक्रवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने झारखंड को 1-0 से पराजित किया, इसी के साथ झारखंड की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया. वहीं लगातार दो बार की चैंपियन रही हरियाणा ने कांस्य पदक हासिल किया. (पढ़ें, कश्मीर">https://lagatar.in/heavy-rains-continue-in-kashmir-amarnath-yatra-postponed-for-the-second-consecutive-day/">कश्मीर

में भारी बारिश जारी, अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन स्थगित, 80,000 से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके)

लगातार तीन वर्षों से झारखंड जीत रहा रजत पदक

हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के कुल 12 प्रतियोगिताओं में झारखंड का यह 11वां पदक है. झारखंड टीम ने जूनियर नेशनल में लगातार तीसरे वर्ष रजत पदक प्राप्त किया. यानी 2021, 2022 के बाद 2023 में भी झारखंड के रजत पदक जीता. इससे पूर्व 2018 और 2019 में झारखंड ने स्वर्ण पदक हासिल किया था. इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-sujit-sinhas-brother-arrested-from-chhattisgarh-police-reveal-many-secrets/">गैंगस्टर

सुजीत सिन्हा का भाई छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पलामू पुलिस ने उगलवाये कई राज

झारखंड की टीम में ये खिलाड़ी शामिल

झारखंड टीम में रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, शुशिला कुजूर, अमृता मिंज, बालो होरो, बिनीमा धान, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर, प्रमोदनि लकड़ा, एडलीन बागे, निशा मिंज, पिंकी कुमारी, अंकिता डुंगडुंग, फुलमनी भेंगरा, पूर्णिमा बरवा, सिसिलिया शंडी पूर्ति और अनुपमा होरो हैं. वहीं हिमांशु कुमावत कोच और अनंत कुमार मैनेजर है. इसे भी पढ़ें : अग्निवीर">https://lagatar.in/if-agniveers-training-is-left-in-the-middle-then-the-army-will-recover-the-expenses-considering-making-rules/">अग्निवीर

की ट्रेनिंग बीच में ही छोड़ कर जायेंगे तो सेना वसूलेगी खर्च, हो रहा नियम बनाने पर विचार

रजत पदक जीतने पर टीम के सभी सदस्यों को बधाई

झारखंड टीम के रजत पदक जीतने पर टीम के सभी सदस्यों को हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखड़ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, विजय शंकर सिंह,मनोज कोनबेगी, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : जोहार">https://lagatar.in/only-81-players-got-registered-on-johar-player-portal-in-6-months/">जोहार

खिलाड़ी पोर्टल पर 6 माह में मात्र 81 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही