Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

13वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप, झारखंड टीम के लिए चयन ट्रायल

Ranchi : 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला चैंपियनशिप 2023 के लिए शनिवार को स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल में झारखंड टीम के लिए चयन ट्रायल हुआ. 27 जून से 7 जुलाई तक राउरकेला में यह प्रतियोगिता होनी है. ट्रायल में सिमडेगा, रांची, गुमला, खूंटी सहित खेल विभाग के एकलव्य हॉकी सेंटर व आवासीय सेंटर के 66 महिला खिलाड़ी शामिल हुईं. इनमें से 25 खिलाड़ी चुनी गयीं. प्रतियोगिता से पूर्व विशेष प्रशिक्षण शिविर में इनमें से 18 खिलाड़ियों को झारखंड टीम में शामिल किया जाएगा. चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, सीईओ रजनीश कुमार, हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा, हॉकी खूंटी के सचिव दशरथ महतो, आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा की कोच प्रतिमा बरवा, बरियातू की कोच करुणा पूर्ति, हुलहुंदु की कोच दुलारी टोपनो, अंपायर नीतू कुमारी उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें – खूंटी">https://lagatar.in/four-plfi-militants-arrested-in-khunti-three-weapons-including-carbine-recovered/">खूंटी

में पीएलएफआइ के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कारबाईन समेत तीन हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही