Search

रांची सिविल कोर्ट में मीडिएशन ड्राइव के चौथे दिन सुलझे 14 मामले

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का गुरुवार को चौथा दिन रहा. इस दौरान फैमिली कोर्ट और विभिन्न न्यायालयों से कुल 22 मामले मध्यस्थता केंद्र में भेजे गए थे. जिन्हें मीडिएटर्स को दिया गया था. 22 मामलों में से 14 मामलों में सफलता मिली और दोनों पक्ष-राजी-खुशी से अपने मामले को समाप्त करने के लिए तैयार हो गए. जबकि 8 मामलों में अभी अंतिम स्तर की बातचीत की संभावना को देखते हुए है अगले स्तर के सुनवाई के लिए लंबित हैं. विशेष मध्यस्थता अभियान में तलाक संबंधी मामले, वैवाहिक पुर्नस्थापना के मामले, दत्तक ग्रहण के मामले, भरण-पोषण के मामले, बच्चों के संरक्षकता एवं अभिरक्षा के मामले, परिवार न्यायालय में लंबित अन्य मामले, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, घरेलू हिंसा अधिनियम के मामलों का निष्पादन आपसी सहमति से किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-taunt-bjps-slogan-is-scare-the-daughter-save-brijbhushan/">कांग्रेस

का तंज, भाजपा का नारा है, बेटी डराओ-बृजभूषण बचाओ…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//