Search

 
 
 

Dhanbad News: झारखंड स्थापना दिवस पर 14 दिनों तक उत्सव, खेल और जागरूकता के होंगे कार्यक्रम

Dhanbad News: बैठक में उत्सव को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. इसके तहत जिले में खेलकूद प्रतियोगिताएं, साइकिलिंग और दौड़ जैसे आयोजन किए जाएंगे. स्कूली बच्चों के साथ-साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.
 
बैठक करते डीसी

Dhanbad News: झारखंड स्थापना दिवस को इस बार धनबाद में उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है. 15 से 28 नवंबर तक जिले में लगातार 14 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन आयोजनों के जरिए जहां धरती आबा बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद किया जाएगा वहीं झारखंड की स्थापना के गौरव और युवाओं की भागीदारी को भी केंद्र में रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने और सौंपी गई जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में उत्सव को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. इसके तहत जिले में खेलकूद प्रतियोगिताएं, साइकिलिंग और दौड़ जैसे आयोजन किए जाएंगे. स्कूली बच्चों के साथ-साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे ताकि युवा झारखंड के इतिहास, पहचान और विकास से जुड़ सकें.

 

बैठक में युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी विशेष अभियान चलाने पर चर्चा हुई. इसके माध्यम से युवाओं को यातायात नियमों के पालन, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने और साइबर अपराध की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा.

 

छठ महापर्व को लेकर भी प्रशासन अलर्ट

समीक्षा बैठक में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने घाटों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम को सतर्क रहने तथा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने पर जोर दिया गया.

 

प्रशासन का प्रयास है कि एक ओर बिरसा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में उत्सव और जागरूकता का माहौल बने वहीं छठ महापर्व भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही