Search

 
 
 

14 दिन की पुलिस रिमांड पूरी, 2.20 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली भेजे गए जेल

भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पूरी हो गई. इसके बाद बुधवार को सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
 

Dhanbad :   भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पूरी हो गई. इसके बाद बुधवार को सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 

 

बता दें कि मिसिर बेसरा समेत तीनों नक्सलियों को पुलिस रिमांड मिलने के बाद 31 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद से रांची ले जाया गया था. रांची में करीब 11 दिनों तक NIA, IB और झारखंड पुलिस की टीमों ने उनसे पूछताछ की.

 

इस दौरान जांच एजेंसियों ने माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और संगठन से जुड़े सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास किया. 

 

रिमांड पूरी होने के बाद तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद लाया गया. यहां सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल और आसपास के इलाके में पुलिस की कड़ी तैनाती रही. 

 

धनबाद लाए गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल शामिल है. इस पर 2 करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है. इसके अलावा 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण और गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही