Search

 
 
 

रांची में विधि-व्यवस्था को लेकर 14 डीएसपी की तैनाती

 
Ranchi : दिल्ली में सीएम आवास पर ईडी की कार्रवाई के बाद झारखंड में पूरा प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है. इस दौरान राजधानी रांची में किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा राजधानी रांची में 14 डीएसपी की तैनाती अगले आदेश तक की गई है. जिनमें अनूप कुमार बड़ाईक, ओम प्रकाश, मनोज कुमार महतो, हेलन सोय, तारामणि बाखला, सुमन गिनी नाग, परवेज आलम, कमलेश सिंह, राधा प्रेम किशोर, अजय केरकेट्टा, के वेंकटेश्वर रमन, तौकीर आलम, राज किशोर और संदीप कुमार गुप्ता शामिल हैं.

मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की

दिल्ली में सीएम आवास पर ईडी की कार्रवाई के बीच झारखंड के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने सोमवार को राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्य सचिव आवास पर हुई बैठक में डीजीपी और गृहसचिव मौजूद थे. करीब एक घंटे तक हुई इस बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए. मुख्य सचिव ने राजधानी रांची और दुमका को लेकर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. दिल्ली में चल रही ईडी की कार्रवाई पर नजर रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया और किसी भी हालत में विधि-व्यवस्था ना बिगड़े, इसके लिए सतर्क रहने को कहा. मौके पर मौजूद गृह सचिव अविनाश कुमार और डीजीपी अजय कुमार सिंह ने विधि-व्यवस्था को लेकर की गई. तैयारी से मुख्य सचिव को अवगत कराया. राजधानी में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और बीजेपी कार्यालय के समीप सुरक्षा बढ़ाये जाने के निर्देश के बाद रांची पुलिस के द्वारा एहतियाती कदम उठाया गया है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही