Search

दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

Ranchi :  झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला दुबई का है, जहां गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के 14 प्रवासी मजदूर पिछले कई महीनों से फंसे हुए हैं.

 

मजदूरों का आरोप है कि जिस कंपनी में वे काम कर रहे हैं, वहां उनसे तय समय से अधिक काम कराया जा रहा है और मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है. उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने से रहने, खाने-पीने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाई हो रही रहा है. कई मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

 

वीडियो संदेश के जरिये पीड़ी साझा की 

विदेश में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी पीड़ा साझा की है और भारत व झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई है. यह वीडियो प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदरर अली को भेजा गया है, जिसे उन्होंने मीडिया के साथ साझा किया है.

 

सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि दुबई में फंसे मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस और प्रभावी कूटनीतिक पहल की जाए. उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब प्रवासी मजदूर अच्छी कमाई के लालच में विदेश जाकर फंसे हैं. इससे पहले भी विदेशों में फंसे झारखंड के कई मजदूरों को काफी प्रयासों के बाद वतन वापसी कराई गई है.

 

सामाजिक कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधगोपाली पंचायत (दूधपनिया गांव) निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की 23 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में मौत हो गई थी. घटना के तीन महीने बीत जाने के बावजूद अब तक न तो उनका शव देश लाया जा सका है और न ही उनके परिजनों को कोई मुआवजा मिला है.

 

ट्रांसमिशन लाइन का काम करने गए थे दुबई

बताया गया कि ये सभी मजदूर अक्टूबर 2025 में ईएमसी कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन का काम करने के लिए दुबई गए थे. लेकिन बीते तीन महीनों से किसी भी मजदूर को नियमित वेतन नहीं मिला है. मजदूरों ने सरकार से जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित देश वापस लाने की मांग की है.

 

दुबई में फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचाकी निवासी रोशन कुमार व अजय कुमार, बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला निवासी राजेश महतो और डुमरडेली निवासी अजय कुमार और बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजकीरो निवासी डालेश्वर महतो शामिल हैं.  

 

इसके अलावा हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खेदाडीह निवासी जागेश्वर महतो व फालेन्द्र महतो, सिरैय निवासी बैजनाथ महतो, पारजोरिया निवासी दिलीप महतो, गंगाधर महतो व त्रिलोकी महतो, चकचुको बसरिया निवासी दीपक कुमार और गोरहर निवासी रोहित महतो व सेवा महतो भी दुबई में फंसे हैं. 

 

https://lagatar.in/bokaro-kbp-mining-team-which-went-to-stop-illegal-mining-was-attacked-two-people-injured 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp