Search

 
 
 

धनबाद : सिंह मेंशन पर बमबाजी का अमन सिंह गिरोह ने लिया जिम्मा, कहा-सबको चुन-चुनकर मारेंगे

सिंह मेंशन पर रविवार की देर रात अपराधियों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना का जिम्मा अमन सिंह (मृत) गिरोह के शंकर सिंह ने लिया है. गिरोह के शंकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि धनबाद को शमशान बना देंगे. जिस जमीन पर अमन भैया का खून बहा, उस धरती को बंजर बना देंगे.
 

Dhanbad :  सिंह मेंशन पर रविवार देर रात हुई बमबाजी का जिम्मा अमन सिंह (मृत) गिरोह ने लिया है. गिरोह के सदस्य शंकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धनबाद को शमशान बनाने की बात कही है. यह भी कहा है कि जिस जमीन पर अमन भैया का खून बहा, उस धरती को बंजर बना देंगे.

 

शंकर सिंह ने धनबाद के व्यापारियों को धमकी देते हुए कहा कि सभी को रंगदारी देनी होगी. कहा है कि तुम्हारे देवता संजीव सिंह का दरवाजा फाड़ दिया है. साथ ही चेतावनी दी कि शहर में सबको चुन चुनकर मारेंगे, भैया का दिया हुआ वचन पूरा होगा.

 

Uploaded Image

 

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि अपराधियों ने रविवार की देर रात सिंह मेंशन पर बमबाजी की. अपराधियों ने एक बम सिंह मेंशन के मुख्य गेट के अंदर, जबकि दूसरा बम गेट के बाहर फेंका. दोनों बम के धमाके तेज आवाज के साथ हुए, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही