Search

 
 
 

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला भाजपा शासन की देन, हेमंत सरकार कर रही सख्त कार्रवाई: झामुमो

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि जिस मुद्दे को भाजपा आज उठा रही है, वह उसी व्यवस्था का परिणाम है जिसे उनके शासनकाल में पनपने दिया गया. उस समय पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव था, जिसका असर अब सामने आ रहा है.
 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले को लेकर भाजपा के आरोपों का जवाब दिया है. कहा है कि यह मामला नया नहीं, बल्कि करीब 14 साल पुराना है और इसकी जड़ें भाजपा की सरकार के समय से जुड़ी हैं.

 

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि जिस मुद्दे को भाजपा आज उठा रही है, वह उसी व्यवस्था का परिणाम है जिसे उनके शासनकाल में पनपने दिया गया. उस समय पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव था, जिसका असर अब सामने आ रहा है.

 

 

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जीरो टॉलरेंस टू करप्शन की नीति पर काम कर रही है. सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई है और लगातार कार्रवाई की जा रही है. इससे साफ है कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है.

 

झामुमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राजनीतिक दांव उल्टा पड़ गया है. जिस मुद्दे को वे सरकार के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहते थे, वही उनके अपने शासनकाल की कमियों को उजागर कर रहा है. पार्टी ने कहा कि यह मामला भाजपा के शासनकाल, खासकर रघुवर दास सरकार की कार्यशैली को सामने लाता है.

 

झामुमो ने दोहराया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा और सच्चाई सामने लाई जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही