Search

 
 
 

रांची की विकास यात्रा में जुड़ा नया अध्याय, 303 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास

जधानी की विकास यात्रा में शुक्रवार को एक और अहम अध्याय जुड़ गया. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 303 करोड़ रुपए की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके के तहत एनएच-33 पर रामपुर चौक (रांची–जमशेदपुर मार्ग) के पास ओवरब्रिज और विकास चौक, इरबा (रांची–हजारीबाग मार्ग) के समीप आधुनिक भूमिगत टनल का निर्माण किया जाएगा.
 

Ranchi: राजधानी की विकास यात्रा में शुक्रवार को एक और अहम अध्याय जुड़ गया. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 303 करोड़ रुपए की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके के तहत एनएच-33 पर रामपुर चौक (रांची–जमशेदपुर मार्ग) के पास ओवरब्रिज और विकास चौक, इरबा (रांची–हजारीबाग मार्ग) के समीप आधुनिक भूमिगत टनल का निर्माण किया जाएगा. 

Uploaded Image

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  के नेतृत्व को इसका श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं शहर में यातायात को सुगम बनाएंगी, जाम की समस्या कम करेंगी और सुरक्षित व तेज आवागमन सुनिश्चित करेंगी.


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड को और बड़ी सौगात मिलने वाली है. लगभग 17 हजार करोड़ रुपए की लागत से 450 किमी नई सड़क परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी. इसमें वाराणसी–कोलकाता एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा भी शामिल है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार को मजबूती देगा. वहीं, रांची में 6000 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित आउटर रिंग रोड राजधानी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

 


सेठ ने बताया कि राज्य में फिलहाल 45 हजार करोड़ रुपए की लागत से 1500 किमी से अधिक सड़कों और योजनाओं पर काम चल रहा है. इनमें गोला–ओरमांझी सड़क लगभग 90% पूरी हो चुकी है. ओरमांझी फ्लाईओवर को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि घोरालिंग, फुलदुंगरी और बहरागोड़ा में अंडरपास निर्माण जारी है.


इसके अलावा चिल्गु नदी पर पुल, इटकी व चांडिल में रेल ओवरब्रिज, चरही व चुटुपालू घाटी में सड़क चौड़ीकरण और रांची–महुलिया मार्ग का सुदृढ़ीकरण भी प्रगति पर है. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक राजेश कच्छप, मेयर रोशनी खलखो समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही