Search

 
 
 

रांची: शहरी सुरक्षा की समीक्षा, CCTV कैमरों की गुणवत्ता के लिए समिति गठित

झारखंड में शहरी सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने अहम कदम उठाया है. डीजीपी के निर्देश पर शहर में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता की समीक्षा, उनका रेजोल्यूशन बढ़ाने तथा नए स्थानों पर कैमरे लगाने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है.
 

Ranchi: झारखंड में शहरी सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने अहम कदम उठाया है. डीजीपी के निर्देश पर शहर में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता की समीक्षा, उनका रेजोल्यूशन बढ़ाने तथा नए स्थानों पर कैमरे लगाने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है.


जारी आदेश के अनुसार गठित समिति में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान) मनोज कौशिक को अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड जगुआर इन्द्रजीत महथा और रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सदस्य बनाया गया है.

 


समिति को रांची शहरी क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का आकलन करने, उनकी तकनीकी गुणवत्ता की समीक्षा करने और जरूरत के अनुसार नए स्थानों का चयन कर रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है. समिति को विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही प्रस्तुत करना होगा. जिसके आधार पर कैमरों के प्रभावी और सक्रिय उपयोग के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य शहर में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध नियंत्रण को बेहतर बनाना और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही