Search

 
 
 

स्वच्छता को लेकर नगर आयुक्त सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

नगर निगम क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छता शाखा की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, गीला-सूखा कूड़ा के स्त्रोत स्तर पर अलग करना, आरएफआईडी अधिष्ठापन, एमआरएफ की प्रगति तथा सभी वार्डों मंं साफ-सफाई की स्थिति की गहन समीक्षा की गई.
 

Ranchi: नगर निगम क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छता शाखा की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, गीला-सूखा कूड़ा के स्त्रोत स्तर पर अलग करना, आरएफआईडी अधिष्ठापन, एमआरएफ की प्रगति तथा सभी वार्डों मंं साफ-सफाई की स्थिति की गहन समीक्षा की गई.

 

53 वार्डो में 325 वाहनों से कूड़ा संग्रहण

बैठक के दौरान एजेंसी मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि ने बताया. शहर के 53 वार्डों में 325 वाहनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण किए जा रहे है. भवनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से गीला एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग इक्ट्ठा किए जा रहे है. जिसकी निगरानी सुपरवाइजर स्तर पर की जा रही है. प्रतिदिन लगभग 60-65 टन गीला कूड़ा संग्रहित किया जा रहा है.

 

अपर नगर आयुक्त के निर्देश

-गीला कूड़ा की मात्रा बढ़ाने के लिए होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, बल्क वेस्ट जनरेटर एवं रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन को सख्ती से स्त्रोत पृथक्करण (गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग) बाध्य किया जाए.

-मुख्य मार्गों, गली-मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कहीं भी कूड़ा डंप न रहे, इसके लिए संबंधित पदाधिकारी नियमित फील्ड निरीक्षण करें.

-कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर सुपरवाइजर एवं एजेंसी के विरुद्ध होगी कारवाई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही