Search

 
 
 

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रांची: स्विमिंग स्टेडियम में नियमों की अनदेखी, वीडियो वायरल

होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सिद्धो-कान्हो एक्वेटिक (स्विमिंग) स्टेडियम में संचालन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्टेडियम से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि जेएसएसपीएस कर्मी के परिजनों को मुफ्त सेवा प्रदान किया जा रहा है.
 
  •  “पे एंड प्ले” व्यवस्था के बजाय JSSPS कर्मी के परिजनों को मुफ्त सेवा प्रदान करने का दावा

Ranchi: होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सिद्धो-कान्हो एक्वेटिक (स्विमिंग) स्टेडियम में संचालन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्टेडियम से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि जेएसएसपीएस कर्मी के परिजनों को मुफ्त सेवा प्रदान किया जा रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में “पे एंड प्ले” व्यवस्था के तहत खेल सुविधाओं का उपयोग निर्धारित प्रक्रिया और शुल्क के आधार पर किया जाता है. लेकिन वीडियो सामने आने के बाद स्विमिंग सुविधा के उपयोग और संचालन व्यवस्था को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं होने लही हैं. वीडियो में एक कोच एक छोटे बच्चे को स्विमिंग ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं. छोटा बच्चा किसी जेएसएसपीएस कर्मी का पुत्र बताया जा रहा है.

प्रैक्टिस पूल ऑपरेशनल नहीं

इसी बीच जेएसएसपीएस के लोकल प्रबंधन समिति (LMC) के सीईओ नवीन कुमार झा ने मामले पर स्थिति स्पष्ट किया है. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहा स्थान प्रतिस्पर्धी स्विमिंग पूल नहीं है. उनके अनुसार यह एक प्रैक्टिस पूल है, जिसमें केवल एक फीट ही पानी भरा है और यह वर्तमान में ऑपरेशनल नहीं है. यह “पे एंड प्ले” व्यवस्था से बाहर है.

 

खिलाड़ियों को प्रदान करता है उच्च स्तरीय सुविधाएं 

बता दें कि जेएसएसपीएस की ओर से  खिलाड़ियों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेषज्ञ कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. खेल परिसर में बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल, कैशलेस शॉप, इंजरी मैनेजमेंट सेंटर, वाई-फाई कैंपस, इंडोर एयर-कंडीशंड एरिना और आउटडोर ट्रेनिंग ग्राउंड जैसी सुविधाएं मौजूद हैं.

 

जेएसएसपीएस का संचालन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अनुभवी अधिकारियों की लोकल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा किया जाता है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता और नैतिक कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करना है.

 

ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने का लक्ष्य

जेएसएसपीएस के स्थापना का मुख्य मकसद झारखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है. संस्था का दावा है कि वैज्ञानिक प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाओं के माध्यम से भविष्य में ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही