Search

 
 
 

धनबादः खड़गे पर हिमंता की टिप्पणी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के संरक्षण में विपक्षी नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. बेदाग छवि वाले वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे व उनके परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है.
 
असम के सीएम हिमंता का पुतला दहन करते युवा कांग्रेसी.

Dhanbad : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की विवादित टिप्पणी के बाद देशभर में सियासी माहौल गर्म हो गया है. धनबाद में भी विरोध तेज हो गया है. शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर युवा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा का पुतला दहन किया.


कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के संरक्षण में विपक्षी नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. बेदाग छवि वाले वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे व उनके परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिमंता बिस्व सरमा व निशिकांत दुबे में हिम्मत है, तो झारखंड आकर दिखाएं. युवा कांग्रेसी उनके मुंह पर कालिख पोतेंगे. 

 


गौरतलब है कि हाल ही में हिमंता बिस्व सरमा ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वे उम्र के कारण पागल जैसी बातें कर रहे हैं. यह बयान उस समय आया जब खड़गे ने गुवाहाटी में प्रेसवार्ता में हिमंता पर लगे आरोपों की केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की थी. इस बयान के बाद कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही