Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी: वित्त मंत्री ने दिए पूरे राज्य में जांच के आदेश

Ranchi: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पूरे राज्य में फर्जी वेतन निकासी के मामले की जाँच का आदेश दिया है. साथ ही गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर इस बात की समीक्षा करने का निर्देश दिया है कि किस किस जिले में लेखापाल और बिल क्लर्क लंबे समय से कार्यरत हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पूरे राज्य में फर्जी वेतन निकासी के मामले की जांच का आदेश दिया है. साथ ही गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर इस बात की समीक्षा करने का निर्देश दिया है कि किस किस जिले में लेखापाल और बिल क्लर्क लंबे समय से कार्यरत हैं.


वित्त मंत्री ने फर्जी निकासी के मामले में वित्त सचिव को पत्र लिख कर पूरे राज्य में वेतन मद मे हुई निकासी की जांच कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि प्रधान महालेखाकार द्वारा दी गयी सूचना के आलोक में शुरु हुई जांच के दौरान बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी की पुष्टि हुई है.

 

पलामू से भी फर्जी निकासी की सूचना है. इस मामले में उपायुक्त को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पलामू में निकासी की सूचना के सिलसिले में सही जानकारी मिलेगा. उन्होंने कहा है कि ट्रेजरी कोड में निकासी के लिए DDO को जिम्मेवार माना गया है.

 

हालांकि अब तक इस बिंदु पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने गृह सचिव और डीजीपी को पत्र लिख कर लंबे समय से जमे लेखापाल और बिल क्लर्क की समीक्षा करने और वित्त विभाग द्वारा जारी किये गये निर्देश के आलोक में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वित्त विभाग ने तीन साल से अधिक समय से जमे लेखापाल और बिल क्लर्क को बदलने का आदेश दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही